दोकटी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर मालिक को लौटाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसका स्वामित्व सही व्यक्ति को सौंपा। मोबाइल स्वामी ने पुलिस टीम की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति का मोबाइल फोन बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था। इस पर आवेदक द्वारा मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना दोकटी पुलिस ने प्रकरण को CEIR पोर्टल पर पंजीकृत किया और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन को थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया और नियमानुसार स्वामी को सुपुर्द कर दिया।मोबाइल स्वामी ने कहा कि दोकटी पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है, जिसने आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।











