रेवाड़ी, रिपोर्टर दीपक तिवारी
इंडियन नेशनल लोकदल संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक पोसवाल चौक स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की। वहीं वरिष्ठ नेता सम्पत राम ढ़हनवाल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, रेवाडी हलका प्रधान वरुण गांधी, बावल हलका प्रधान सुमेर सिंह, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव भी मौजूद रहे।
प्रकाश भारती ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला के निर्देश पर उन्हें गुरुग्राम जोन का प्रभारी लगाया हुआ है और इसी जॉन के जिला कार्यकारिणी की घोषणा के लिए आज रेवाडी में आये है। उन्होंने संगठन विस्तार करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का संगठन तब तक मजबूत नही होगा, जब तक पार्टी मजबूत नही होगी। यही कारण है कि इतने साल से सत्ता से दूर रहने के बाद भी इनेलो पार्टी मजबूती से हरियाणा की जनता की आवाज उठा रहे हैं।
वही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पिछले 11 सालों से आज भी जूतम पैजार हो रही है। उनको जनता व उनकी समस्या से कोई सरोकार नही। आज बीजेपी लगातार सत्ता में बनी हुई लेकिन न तो किसी प्रकार का विकास हुआ न बेरोजगारी को कम किया न ही अपराध पर लगाम लगी और न ही भ्रष्टाचार रोक पाए। आज बीजेपी लगातार वायदा खिलाफी कर रही है। जनता अपने आप को ठगा महसूस रही है।
बैठक के बाद भारती ने रामगढ़ भगवानपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन दिया, जहाँ ग्रामीणो ने बताया कि राव इंद्रजीत ने उनके गाँव मे 200 बैड का अस्पताल बनाने का वायदा किया था, लेकिन वो अब अपने वायदों से मुकर रहे हैं, जिससे आस पास के गाँव मे बड़ा विरोध है। इसलिए जब तक हमारे गाँव मे 200 बैड का अस्पताल नही बनता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। वो अपना हक लेकर रहेँगे।
धरने पर इनेलो नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संघर्ष में इनेलो पार्टी पूरी तरह से ग्रामीणों के साथ है, जब तक उनकी माँग पूरी होती। इनेलो पार्टी का कार्यकर्ता आपके साथ रहेगा।
इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने कहा कि जिला में एक बार नया संगठन बनने से इनेलो पार्टी को मजबूती मिलेगी और पूरे जोर शोर से जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे व सरकार की नाकामियों को उजागर कर जनता के सामने रखने का काम करेगें व जिला रेवाडी में इनेलो पार्टी को मजबूत करेंगें।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि भूप सिंह भाकली को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुखिनन्द दहिया सुठानी, सुखबीर सिंह झाबुआ, जसवंत सिंह शाहपुर, गोकल चन्द कारौली, सतवीर सिंह पूर्व चैयरमेन को उपाध्यक्ष, नरेश यादव को प्रधान महासचिव, सुरेंद्र ढाणी सातों, देवेंद्र कुमार जैतडावास, विजय सिंह बनीपुर, पुरुषोत्तम सोनी, वीरेंद्र यादव झाड़ौदा को महासचिव, रामपाल यादव भाँडोर को संगठन सचिव, श्योदान सैनी, राजेश तिहाड़ा, बबलू बरेली, ईश्वर सिंह, नवीन गुलिया, लक्ष्मण संतोषी को सचिव, ज्ञान प्रकाश लोहाना को खजांची, राजेंद्र सिंह यादव को कार्यालय सचिव, सुरेंद्र डूडी ढाकिया को प्रचार सचिव व प्रदीप शर्मा बावल को मीडिया सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही मनोज रामगढ़, सतबीर बोहरा, बल्ली महलावत, अरुण यादव, भगीरथ पूर्व सरपंच को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर युवा जिला प्रधान नीरज ढ़हनवाल, किसान सेल जिला संयोजक सवाचंद नम्बरदार, बीसी सेल जिला संयोजक मुकेश खतोदिया सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।











