लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर जनपद के धौरहरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पारिवारिक कलह से परेशान होकर गौ रक्षक रिंकू पांडे ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में रिंकू पांडे को धौरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया फिलहाल रिंकू पांडे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि रिंकू पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में थे। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रिपोर्टर बलिराम की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी*











