November 3, 2026 10:42 pm

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया ने यातायात प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में 30 दिवसीय यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 22 सितम्बर से 21 अक्टूबर 2025 तक रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में आयोजित किया गया था, जिसमें जनपद के पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग कर यातायात प्रबंधन से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर.डी. त्रिपाठी हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त 1 निरीक्षक, 1 उपनिरीक्षक, 7 मुख्य आरक्षी तथा 15 आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ करें, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त हो सके।” इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री मो. उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे, यातायात प्रभारी उ0नि0 समद खान सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें