लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर थाना भीरा क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवक को पिटाई के दौरान गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने साहस दिखाते हुए बिजुआ चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*रिपोर्टर बलिराम की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी*
Views: 144











