November 2, 2026 9:37 pm

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन 6 मई को नलखेड़ा में…

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर, दिशा – निर्देश दिए…

रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान
आगर-मालवा, 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन 6 मई को कृषि उपज मंडी समिति नलखेड़ा के प्रागंण में संपन्न होगा ।
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को सामुहिक विवाह सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पूर्व तैयारियों के संबंध नगर परिषद, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही 151 जोडो का विवाह करने का लक्ष्य दिया गया ।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुसनेर सर्वेश यादव एवं उपसंचालक, सामाजिक न्याय विजय चौरसिया, सीईओ जनपद जितेंद्र सिंह सेंगर, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नलखेडा तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहें ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें