Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक की लालपुर ग्राम पंचायत के मझलीपुरवा गांव में जल्द ही एक नया स्टेडियम बन सकता है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल लखनऊ द्वारा इसके लिए तीन एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गरिमा सिंह के नेतृत्व में स्टेडियम निर्माण स्थल का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव और लेखपाल रईश मौजूद रहे। क्षेत्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह (DP) भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
स्थानीय खिलाड़ियों में राम प्रवेश, अमित यादव, पुष्कर, हिमांशु, सुभाष और विपिन ने भी सर्वे में भाग लिया। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।
*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*
Views: 76











