November 2, 2026 9:44 pm

शराब पिलाने के बहाने ले जाकर कत्ल करने वाले तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

 

माधौगढ़, जालौन। शराब पिलाने के बहाने ले जाकर ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर देने वाले तीनों आरोपियों को गोहन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ज्ञात हो कि दिनांक 23 जून को ग्राम सरावन में कंचनपुर पुलिया के नीचे ग्राम सरावन निवासी सुनील कुशवाहा उम्र 45 वर्ष का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई थी। मृतक सुनील के गले पर किसी धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। मृतक सुनील की पुत्री सुरक्षा कुशवाहा ने तीन लोगों के विरुद्ध गोहन थाना पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 22 जून को रामकेश पुत्र रामप्रकाश, विश्वास पुत्र शशि कुशवाह निवासीगण सरावन एवं गुलबसर पुत्र रहीशुद्दीन निवासी ग्राम बदनपुरा ने शराब पिलाने के बहाने ले जाकर मुर्गा काटने वाले चाकू से मेरे पिता सुनील कुशवाहा की हत्या कर दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर गोहन थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 84/2025, बीएनएस की धारा 103 (1) , 228 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह के निर्देशन में थाना अध्यक्ष गोहन सतीश कुमार ने आरोपियों की तलाश में मुखबिरों का जाल फैलाया परिणाम स्वरूप पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी उक्त घटना के तीनों हत्या आरोपी सरावन श्रमदान से हदरुख जाने वाली रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस अंडरपास के पास छिपे बैठे कहीं भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं । सूचना पाकर थाना प्रभारी सतीश कुमार ,मुख्य आरक्षी धीरेंद्र कुमार ,आरक्षी आकाश कुमार, रविंद्र कुमार ,राम जी कुशवाहा ने बताए गए स्थान पर घेरा डालकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार लिया। अभियुक्तों के कब्जे से खून से सनी छुरी एवं रक्त रंजित एक शर्ट बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें