Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोतवाल महेश चंद्र की अध्यक्षता एवं झंडी चौकी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में मोहर्रम के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द्र और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर देना रहा। सभी नागरिकों से परस्पर सहयोग बनाए रखने की अपील की गई, जिससे त्योहार शांतिपूर्वक और सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर काज़िम हुसैन, अमर शुक्ला, मौलाना अहमद हसन नूरी, मोहम्मद उमर, सलीम अली समेत अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*
Views: 69











