November 2, 2026 9:42 pm

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री को सौपा स्मरण पत्र

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री को सौपा स्मरण पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पीएन पी न्यूज़ रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान 

आगर मालवा मध्यप्रदेश |

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ

भदौरिया के निर्देशानुसार आगर मालवा जिला इकाई ने जिला

अध्यक्ष साथी अशोक गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

यादव को एक स्मरण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री आगर मालवा के

प्रवास पर थे। स्मरण पत्र में संगठन ने पत्रकारों की लंबित

समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। स्मरणीय है कि यह

पत्र 27 मार्च 2025 को त्रिवर्षीय एवं दो दिवसीय मुरैना

महाधिवेशन में सौंपे गए 6 सूत्रीय मांग पत्र के संदर्भ में दिया गया

है। संघ के पदाधिकारियों ने पत्र में उल्लेख किया है कि मुरैना

महाधिवेशन में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की मांगो पर गंभीरता से

विचार कर हल निकालने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके

पांच माह बीत जाने के बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही

कोई जानकारी प्राप्त हुई है। यह स्थिति प्रदेश भर के पत्रकारों में

निराशा का कारण बन रही है।

स्मरण पत्र के माध्यम से आगर मालवा जिला इकाई ने मांग की है

कि मुख्यमंत्री स्वयं पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं पर शीघ्र

निर्णय लें। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि जिन मुद्दों को

महाअधिवेशन में प्रस्तुत किया गया था, उन पर गंभीरता से

विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालें | ज्ञापन देते

समय ब्लाक ईकाई अध्यक्ष राजेश शर्मा अजय झंझी दिलीप जैन,

ही उददीन सोनू, रामेश्वर कार्पेटर, महेश शर्मा, हरिनारायण यादव आरिफ खान अ. शफीक खान

एवं हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में जिले के कई

पदाधिकारी पत्रकार गण उपस्थित थे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें