November 2, 2026 10:40 pm

नपा अध्यक्ष ने सीसी रोड का किया लोकार्पण

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

। नगर पालिका परिषद सोनभद्र अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि गुरुवार को वार्ड 21 उरमौरा दक्षिणी मोहाल में सीसी रोड का उदघाटन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से कराया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा रहे हैं। कहा कि नगर क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार से विशेष बजट मंगाकर विशेष पैकेज के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

 

इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद मुकेश कुमार सिंह, अनवर अली, अमित दुबे, सुजीत कुमार, संत सोनी, बिमलेश, राम विलास आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें