November 2, 2026 9:41 pm

ग्रामीण इलाकों में डीजल-पेट्रोल किल्लत बरकरार

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sonebhadra।जंग की तपिश का असर डीजल और पेट्रोल पर भी दिखने लगा है। डीजल और पेट्रोल की किल्लत के कारण जिले में कहीं पंप ड्राई हो जा रहेसबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है। वहीं शुक्रवार को कोन क्षेत्र में पांच पेट्रोल पंपों पर दो पर डीजल और पेट्रोल नहीं था, जिससे पंप ड्राई रहे। गैस सिलेंडर के साथ ही अब डीजल-पेट्रोल और सीएनजी की किल्लत से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में आ रही है।जिले के नगवां, घोरावल, बभनी, कोन आदि इलाकों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अधिक देखी जा रही है। शुक्रवार को कोन क्षेत्र में पांच पेट्रोल पंपों में तीन पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध रहा, लेकिन दो पंप ड्राई रहे। ड्राई पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि मांग के अनुसार लोड नहीं मिल पा रहा है। एडवांस पेमेंट के बाद भी तीन से चार दिन बाद लोड आ रहा है। इससे पंप ड्राई हो जा रहा है। यही स्थिति नगवां, बभनी और घोरावल क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है। इन इलाकों में स्टाक की कमी सामने आ रही है। स्टाक की कमी के कारण कहीं कहीं तो बाइक सवारों को 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। इससे बाइक सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला मुख्यालय पर स्थित पेट्रोल पंपों पर भी स्टाक की कमी देखी जा रही है। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि स्टाक मेंटेन कर रखना कठिन हो रहा है। डिमांड के अनुसार समय पर लोड न मिलना इसका प्रमुख कारण है। एडवांस पेमेंट के बाद भी समय से लोड नहीं मिल पा रहा है। तीन से चार दिन लोड आने में लग रहा है। इससे परेशानी बढ़ जा रही है।जंग की तपिश का असर रसोई गैस सिलेंडर पर अब भी देखने को मिल रहा है। सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों को अक्सर एजेंसियों का चक्कर लगाते देखा जा रहा है। होमडिलीवरी व्यवस्था भी सुचारु न होने के कारण लोग एजेंसियों पर पहुंचकर कतार में खडे़ होकर सिलेंडर लेने को विवश हैं। वहीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समस्या से अब भी जूझना पड़ रहा है। बुकिंग करने के बाद सिलेंडर लेने तक में डेढ़ माह का समय लग जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और भी बढ़ जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें