रेवाड़ी 18 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा नगर पालिका प्रत्याशीयो की टिकट को लेकर भाजपा में बड़े स्तर पर मंथन चल रहा है। धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा कोर ग्रुप ने चेयरमैन निशान पर तथा पार्षद बिना निशान के चुनाव करवाने के लिए हाईकमान को सिफारिश भेजी है।
धारूहेड़ा नगर पालिका के चुनाव प्रभारी मंत्री राजेश नागर , चुनाव सह प्रभारी कमल यादव, जिला प्रभारी नसीम अहमद, जिलाध्यक्ष वन्दना पोपली, रेवाडी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,कृष्ण कुमार चेयरमैन, पीपीपी चेयरमैन डॉ. सतीश खोला, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हुक्मचन्द यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव मूसेपुर, सिंहराम महलावत, जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान है कोर कमेटी की बैठक में मौजूद।
धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन पद की टिकट को लेकर चल रहा है विशेष मंथन।
पैनल के तीन नामों पर हो रही है विशेष चर्चा।











