रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!म्योरपुर उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिेश पटेल ने शनिवार को म्योरपुर वन रेंज के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वर्ष 2025-26 में आगामी वर्षाकाल के दौरान चेरी, खटाबरन, किरबिल, कांचन आदि वन क्षेत्र में पौध रोपण के लिए खोदे गए ट्रंच, सुरक्षा खाई का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी पौधरोपण के सभी आवश्यक प्रबंध किये जाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खोदे गए गड्ढे में पौधे अच्छे से बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जंगल को हरा और घना बनाने के प्रयास करने है। उन्होंने कहा कि जंगल के पेड़ ना कटे इसकी निगरानी करें।
इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी म्योरपुर जबर सिंह यादव, वन दरोगा गोविन्द कुमार, विद्या पाण्डेय, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
Views: 153











