Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया।ददरी मेला के सकुशल आयोजन हेतु आज मेला क्षेत्र में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री मा. दयाशंकर सिंह, मा. सांसद नीरज शेखर, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा मेला के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि “ददरी मेला बलिया की पहचान है, इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।” वहीं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल व यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मा. सांसद नीरज शेखर ने कहा कि “ददरी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।” अधिकारियों ने यह भी बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं व व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











