November 2, 2026 8:06 pm

अपहरण से जुड़े वांछित अभियुक्त को सिकन्दरपुर पुलिस ने दबोचा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक रामसकल यादव हमराह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहरण से संबंधित मुकदमा संख्या 335/25, धारा 137(2), 87, 352 बी.एन.एस. के वांछित अभियुक्त अभिनन्दन चौहान उर्फ नन्दी पुत्र उपेन्द्र चौहान निवासी काजीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को खरीद मोड़ के पास से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय बलिया भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें