November 2, 2026 8:07 pm

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, जिला पंचायत सदस्य घायल*

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

कदौरा,जालौन। जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला दनकिया की मौत हो गई व जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह भदौरिया घायल हो गए।
प्राप्त विवरण के अनुसार कदौरा थाना अंतर्गत ग्राम बागी में शनिवार की शाम ८० बर्षीय बुजुर्ग महिला दनकिया अपने गांव के पास सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित व तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें और साथ चल रहे ज्ञान सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वयोवृद्ध दनकिया व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानसिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए।स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने वृद्धा दनकिया को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पंचायत सदस्य को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें