November 2, 2026 8:52 pm

एसपी ने बताए; cyber ठगी से बचने के उपाय

रेवाड़ी, 19 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला पुलिस द्वारा आमजन को cyber अपराधों तथा उनसे बचाव बारे विभिन्न कार्यक्रम आयोजत कर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि साइबर जागरुकता अभियान के तहत जिला के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से लगातार लोगों को साइबर अपराधों के बारे जागरूक करें ताकि भविष्य में साइबर धोखाधड़ी व ठगी की पुनरावृति न होने पाए।

उन्होंने कहा कि हम टेक्नोलॉजी के दौर में इतने तेजी से विकास कर रहे है कि इसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे है उतनी ही हम लोगों की internet पर निर्भरता भी बढ़ रही है इसके साथ साइबर अपराध के भी मामले बढ़ रहे है।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध link पर क्लिक न करें और बैंक संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता ही बेहतर उपाय है।

साइबर ठगी से बचने के लिए निम्न बातों का रखें ध्यान :

1. ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न कि खाली HTTP।

2. अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन download न करें।

3. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नम्बर वा कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें।

4. किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप मैसेज पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें।

5. नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले से सुरक्षित रहें।

6. अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी (Display Picture) के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं, सावधान रहें।

7. व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को जागरूक करने में जुटी है। पुलिस ने इस विषय के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। जिला पुलिस सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जागरूक कर रही है। वही आम लोगों को भी जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें