November 2, 2026 10:40 pm

एएसपी ने फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियों और आमजन से की बातचीत

कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने की दिशा में कदम : एएसपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

उरई,जालौन। जिला मुख्यालय उरई नगर में शनिवार शाम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी अर्चना सिंह और कोतवाली पुलिस बल की टीम मौजूद रही। फ्लैग मार्च उरई कोतवाली से शुरू हुआ। यह घंटा घर चौराहे से होते हुए नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचा। मार्च बाजार और रेलवे स्टेशन रोड से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह चौराहे पर समाप्त हुआ।
एएसपी ने बताया कि यह कदम नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर वक्त लोगों की सुरक्षा के लिए तैयार है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से सुरक्षा के बारे में सुझाव लिए। व्यापारियों को निर्देश दिया गया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा भी की। अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया गया। बाजारों में घूम रहे कुछ युवकों से पूंछताछ की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे जनता में विश्वास बढ़ा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें