November 2, 2026 9:37 pm

तेंदुए से भिड़ा मिहीलाल, दिखाई बहादुरी… डीएम ने अस्पताल पहुंचकर बढ़ाया हौसला, ₹50 हजार की मदद का ऐलान*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*धौरहरा रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष, डीएम ने घायलों का जाना हाल, दिया हरसंभव मदद का भरोसा*

 

लखीमपुर खीरी। धौरहरा रेंज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बंद पड़े ईंट-भट्ठे में राख निकालने गए युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। नयापुरवा निवासी 35 वर्षीय मिहीलाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़कर न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस संघर्ष में मिहीलाल घायल हो गया, वहीं तेंदुए के हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित भी जख्मी हुआ।

 

बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने मिहीलाल की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि आपने जो साहस दिखाया है, वह अनुकरणीय है। प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। डीएम ने मौके पर ही मिहीलाल को ₹50,000 की सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा की। डीएम ने घायल फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से भी बात कर हौसला अफजाई की और चिकित्सकों से दोनों के मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी ली। उन्होंने समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिहीलाल ने डीएम को पूरी आपबीती सुनाई। इस दौरान डीएम ने उसके परिजनों से भी मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया। समाचार लिखे जाने तक डीएम की ओर से घोषित 50 हजार की मदद मिहीलाल को प्रदान कर दी गई है। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरी सौरीष सहाय, सीएमएस आरके कोली मौजूद रहे।

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें