November 2, 2026 8:50 pm

क्यों उलझता जा रहा रेवाडी के 200 बेड वाले अस्पताल का मामला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 26 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि विगत 8 सालों से रेवाडी के 200 बेड के अस्पताल में लटका मामला अब राजनीति में उलझता जा रहा है। जिस 200 बेड के अस्पताल का निर्माण 7-8 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, वह जमीन न मिलने के नाम पर भाजपा सरकार ने जान-बूझकर लटकाये रखा और अब रेवाडी जिले के पांच गांव जमीन देकर इस अस्पताल को अपने-अपने गांव में बनवाने के लिए कवायद कर रहे है।

विद्रोही ने कहा कि भगवानपुर गांव के लोग तो केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को अपने वादे अनुसार भगवानपुर में 200 बेड अस्पताल बनाने के लिए धरने पर बैठे है। उनका कहना है कि उनसे रेवाडी के वाटर टैंक के लिए 10 एकड़ पंचायती जमीन इसी शर्त पर ली गई थी कि भगवानपुर गांव में 200 बेड का अस्पताल बना दिया जायेगा। भगवानपुर ग्राम पंचायत इसके लिए 8 एकड़ जमीन भी मुफ्त देने को तैयार है, लेकिन यह मामला राजनीति में उलझता नजर आ रहा है।

विद्रोही ने कहा कि रेवाडी के इर्द गिर्द के गांव शहबाजपुर खालसा, माजरा श्योराज, गोकलगढ़ व फिदेडी भी अपने-अपने गांव में 200 बेड के सरकारी अस्पताल को बनवाने के लिए मुफ्त में जमीन देने आगे आ रहे है। भगवानपुर गांव के धरने के बाद 200 बेड अस्पताल के नाम पर राजनीति तेज हो गई और माजरा श्योराज, फिदेडी, गोकलगढ़ व शहबाजपुर खालसा गांव अपने-अपने गांव में अस्पताल बनवाने के लिए लामबद्ध हो रहे है। ये सभी पांच गांव रेवाडी शहर के इर्द गिर्द 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में है।

विद्रोही ने कहा कि सवाल उठता है कि पांच गांवों में अपने-अपने गांव में अस्पताल बनाने की यह होड स्वभाविक है या इसके पीछे कोई राजनीति है, इस पर गंभीरता से विचारने की जरूरत है। चाहे यह होड स्वभाविक हो या राजनीति से प्रेरित हो, दोनो ही स्थितियोंं में इससे आपसी भाईचारा प्रभावित न हो, एक-दूसरे में विरोध की भावना पैदा न हो, इसका सभी पक्षों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जो भाजपा सरकार 7-8 सालों से जान-बूझकर रेवाडी के 200 बेड अस्पताल मामले को लटकाये हुए है, अब उस पर राजनीति करके लोगों का आपसी भाईचारा तोडने का काम न करे।

विद्रोही ने भगवानपुर, गोकलगढ़, फिदेडी, माजरा श्योराज, शहबाजपुर खालसा के लोगों से आग्रह किया कि वे आपस में बैठक करके यह संकल्प ले कि वे अपने-अपने गांव में अस्पताल बनवाने के लिए अपना केस मजबूती से रखेंगे, लेकिन आपस में गांवों में कोई विवाद पैदा न हो, यह भी मिलकर सुनिश्चित करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें