November 2, 2026 8:07 pm

जनपद जालौन, 25 जून 2025 सूचना विभाग प्रकाशनार्थ।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

 

*बिना नंबर प्लेट दौड़ते मालवाहनों पर चला प्रशासन का डंडा, 18 चालान, 3 वाहन सीज़*

 

जनपद में बिना नंबर प्लेट या छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट के साथ सड़कों पर दौड़ रहे मालवाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रथम प्रवर्तन दल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत कुल 21 मालवाहनों की जांच की गई, जिनमें से 18 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 3 वाहनों को सीज़ (निरुद्ध) कर दिया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन, जिनकी नंबर प्लेट गायब थी या जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी, न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। परिवहन विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, साथ ही अन्य प्रकार के परिवहन नियम उल्लंघनों पर भी अभियान के तहत चालान किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें