November 2, 2026 10:41 pm

टीका लगाने के बाद ढाई माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने अस्पताल गेट पर लगाया धरना

लखीमपुर खीरी नकहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कस्बा नकहा निवासी सत्रोहन लाल की ढाई महीने की पुत्री सौम्या की मौत टीका लगने के बाद हो गई परिजन बच्ची का शव लेकर नकहा अस्पताल के गेट पर बैठ गए और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया परिजनों का कहना है कि टीका लगने के कुछ देर बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें