November 2, 2026 8:06 pm

जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*जनवरी 2025 की मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप 8 सूत्री मांगों पर दिया जोर*

 

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी उपवन में एकत्रित होकर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में बताया कि जनवरी 2025 में जारी हुई मतदाता सूची में गंभीर प्रशासनिक गड़बड़ियां हुई है जिससे बड़ी संख्या में मतदाता प्रभावित हो रहे हैं।

और साथ ही चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने की मांग की। कांग्रेस ने अपने 8 सूत्रीय मांग ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि 1.जनवरी 2025 को जारी मतदाता सूची में अभी तक प्रारूप 6 के आधार पर जो भी नाम जोड़े गए हैं उसकी सूची बुथवार एवं विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जाए। 2. प्रारूप 7 के अनुसार जो नाम हटाए गए हैं उनकी

बुथवार एवं विधानसभा क्षेत्र के अनुसार उसकी सूची प्रकाशित की जाए 3. जनवरी 2025 को जारी मतदाता सूची में अभी तक जिन मतदाताओं द्वारा अन्य विधानसभा में अपना नाम स्थानांतरण करा लिया है उनकी सूची प्रकाशित की जाए 4. जनवरी 2025 में जारी मतदाता सूची के अनुसार जिन मतदाताओं का स्वर्गवास हो गया है उसकी विधानसभा वार सूची प्रकाशित की जाए 5. एक ही मकान के पत्ते पर 10 मतदाताओं से अधिक मतदाताओं के नाम होने की स्थिति में उनकी सूची प्रकाशित की जाए 6. दोहरे मतदाताओं के नाम की संख्या अधिक होने के कारण पूर्व की भांति डुप्लीकेट वोट डिलीशन सॉफ्टवेयर का उपयोग कर दोहरे मतदाताओं के नाम एक स्थान से विलोपित करने की कार्रवाई की जाए 7. मतदाताओं की सूची में मतदाताओं के फोटो सहित प्रशासन कराकर उपलब्ध कराई जाए 8. मतदाता सूची डिजिटल मशीन फॉरमैट में उपलब्ध कराने की मांग की वही जिला कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ हुआ और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तवर ने अपना पदभार ग्रहण किया इस

दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ

पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, सुसनेर विधायक भैरू सिंह परिहार बापू, पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला , नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव पप्पू लाला, जिला पंचायत सदस्य जीतू पाटीदार, मैकेनिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता मंजूर भाई, किसान कांग्रेस ब्रिटिश उपाध्यक्ष हीरालाल यादवसहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एवं अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सचिन खरे ने दी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें