मनोज कुमार (जहानाबाद )
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुलासगंज बाजार समिति की नारकीय स्थिति के कारण बाजार समिति का अस्तित्व लगभग समाप्त होने के कगार पर है ।इस संबंध में लोगों ने बताया कि बाजार समिति परिसर में फैले गंदगी नली के पानी का जमाव और बदबू के कारण लोग आना नहीं चाह रहे हैं। लेकिन नारकीय स्थिति में लगने वाले साप्ताहिक हाट में अब व्यापारियों की संख्या काफी कम हो गई है।
कई बार बाजार समिति परिसर साफ सुथरा करने के लिए स्थानीय निकायों से भी लोगों ने मांग की लेकिन वहां अभी तक ना तो सरकार प्रायोजित स्वच्छता कार्यक्रम की पहुंचे हो सकी है और ना ही जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड मुख्यालय के इस इकलौते बाजार समिति परिसर को स्वच्छ रखने की कोई पहल शुरू की है । बरसात की बात तो दूर अब हर मौसम में हालत बदतर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित इस बाजार समिति प्रांगण में साप्ताहिक हाट लगता है खासकर मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाले हाट में सैकड़ो की संख्या में व्यापारी सब्जियां कपड़े एवं अन्य सामग्री लेकर दुकान लगाते हैं तथा बड़ी संख्या में खरीदार भी पहुंचकर क्रय विक्रम में भाग लेते हैं लेकिन परिसर के चारों ओर व्याप्त गंदगी एवं नाली के पानी का जल जमाव सबसे बड़ी बाधा बन गई है ।इसके कारण लोग बाजार समिति परिसर में आना नहीं चाहते फल स्वरुप इसका दूरगामी असर दूर-दूर से आने वाले व्यापारियों पर पड़ता है ।हुलासगंज बाजार समिति को इस बदहाली के स्वरूप में परिवर्तित करने का सबसे बड़ा कारण अगर कहा जाए तो लोगों के अनुसार वह है अतिक्रमण। अतिक्रमण का दंश व्यापारियों को भी भुगतना पड़ता है।परिसर में माल लदे वाहनों को पंहुचना मुश्किल हो जाता है।मुख्य रूप से समिति के जमीन में अवैध रूप से कब्जा धारियों ने न केवल अतिक्रमण कर परिसर के विस्तृत स्थल को संकीर्ण कर दिया बल्कि अब तो बच रहे प्रांगण में मवेशियों को बांधकर कब्जा जमाने की कोशिश शुरू कर दी है।
व्यापारियों ने बताया कि बाजार समिति में कारोबार करने के एवज में राजस्व की उगाही भी होती है लेकिन सुविधा के नाम पर न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही शौचालय हैं।
कब्जाधारियों ने अपने-अपने घरों के नालियों का पानी एवं कचरे को बाजार समिति में ही डम्प कर दिया है। बाजार समिति परिसर के बाहर घरों तक आना जाना भी मुश्किल हो गया है।
लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के इस एकलौते व्यापारिक स्थल को बेहतर स्वच्छ एवं बुनियादी सुविधाओं से लैश करने की मांग की है ताकि सब्जी मंडी जो मेन रोड के फुटपाथ पर संचालित है उसे स्थाई रूप से बाजार समिति में स्थानांतरित कर दिया जाय तो अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थाई तौर पर निजात मिल सके।











