November 2, 2026 9:37 pm

हरियाणा समाचार: 2012 के जानलेवा हमले का आरोपी व अदालत द्वारा उद्घोषित13 साल बाद गिरफ्तार

रेवाड़ी, 2 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी पुलिस के पीओ स्टाफ ने मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में 13 साल से फरार चल रहे तथा अदालत द्वारा उद्घोषित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान मोहल्ला बंजारवाडा निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।जांचकर्ता के मुताबिक 11 अगस्त 2012 को गांव झाल निवासी विरेन्द्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथियों के साथ भर्ती की प्रैक्टिस करने के लिए कोसली से रेवाड़ी रेल द्वारा आया था। वह सभी रेलवे स्टेशन से पंजाबी मार्केट रेवाड़ी होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रस्ते में कुछ युवको ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उनमे से एक युवक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आठ आरोपी कर्मबीर उर्फ गोली, सूबे सिंह, कमल उर्फ पल्टी, कमल उर्फ ओंडा, संदीप उर्फ लाल, विशाल उर्फ पोंगा, संदीप उर्फ भतीजा व नवीन को पहले ही गिरफतार कर लिया था। इस मामले में आरोपी दीपक उर्फ दीपू काफी दिन से फरार चल रहा था। अदालत ने वर्ष-2014 में आरोपी दीपक उर्फ दीपू को PO घोषित किया था। पुलिस के पीओ स्टाफ ने इस मामले में संलिप्त आरोपी दीपक उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें