November 2, 2026 8:06 pm

जनविरोधी फैसलों पर बरसे कैप्टन—बोले; सरकार की कथनी-करनी में

रेवाड़ी, 23 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए आमजन से रूबरू हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और लाडो लक्ष्मी योजना में पूरी राशि न मिलने को लेकर अपनी पीड़ा साझा की।कैप्टन अजय सिंह यादव के मुताबिक लोगों ने उन्हें बताया कि हरियाणा सरकार फैमिली आईडी (PPP) के माध्यम से मनमाने ढंग से परिवारों की आय बढ़ा रही है और इसी आधार पर पात्र बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बुजुर्गों की वास्तविक आय बेहद कम है, लेकिन सरकारी पोर्टलों पर कभी ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ में दर्ज फसल की अनुमानित कीमत जोड़ दी जाती है, तो कभी बिना किसी ठोस सत्यापन के अन्य आय दर्शा दी जाती है। किसान ने फसल बेची भी नहीं होती, फिर भी उसे आय मानकर पेंशन बंद कर दी जाती है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि आय से जुड़ा डेटा सरकार खुद पोर्टल पर दर्ज कर रही है, तो फिर उसकी सजा बुजुर्गों को क्यों दी जा रही है। यह केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि गरीब, बुजुर्ग और किसानों के साथ सीधा अन्याय है।

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कैप्टन ने कहा कि महिलाओं से ₹2100 प्रति माह देने का वादा किया गया था, लेकिन आज या तो पूरी राशि नहीं दी जा रही या फिर जटिल शर्तों के नाम पर महिलाओं को योजना से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की महिलाओं के साथ खुला विश्वासघात है और चुनावी वादों से पीछे हटने का उदाहरण है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा हरियाणा सरकार की कथनी और करनी में साफ फर्क है। एक ओर बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, दूसरी ओर महिलाओं को उनका पूरा हक नहीं दिया जा रहा। सरकार जनता को केवल आंकड़ों और दावों में उलझा रही है।उन्होंने सरकार से मांग की कि गलत तरीके से काटी गई सभी बुढ़ापा पेंशन तुरंत बहाल की जाए। फैमिली आईडी में आय जोड़ने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 की पूरी राशि बिना शर्त दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन जनविरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी बुजुर्गों और महिलाओं के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें