रेवाड़ी 26 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज धारूहेड़ा नगर पालिका में
एसीबी गुरूग्राम की टीम ने वीरवार सायं धारूहेड़ा नगर पालिका के एक जेई को 90 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जेई ने बिल पास करने की ऐवज में ठेकेदार से एक लाख रुपये की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। गुरूग्राम में उसके खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जेई की सेवानिवृत्ति लगभग 5 माह का समय ही बचा हुआ था।
नगर पालिका के ठेके लेने वाले ठेकेदार राजबीर के लाखों रुपये के बिल पेंडिंग चले आ रहे हैं। बिलों की फाइल नगर पालिका के जेई बूढ़पुर निवासी हरीश के पास थी। आरोप है कि जेई बिजली पास करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। राजबीर ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी की गुरूग्राम यूनिट को की थी। राजबीर ने हरीश जेई को 90 हजार रुपये में बिल पास करने के लिए तैयार किया। इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों काबू करने के लिए राजबीर को पाउडर लगे हुए नोट देकर जेई के पास भेज दिया। एसीबी के इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में टीम धारूहेड़ा पहुंच गई। राजबीर ने पाउडर लगे 90 हजार राशि के नोट जैसे ही जेई हरीश को थमाए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
गुरूग्राम में दर्ज किया गया केस
एसीबी की टीम आरोपी जेई को गिरफ्तार करने के बाद गुरूग्राम ले गई। वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इधर, जेई के खिलाफ विजिलेंस की रेड की सूचना मिलते ही नगर पालिका में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी अपनी सीट से उठकर कार्यालय से बाहर निकल गए।











