November 2, 2026 8:09 pm

कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार..* 

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल के दिशा निर्दशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही*

दिनांक 18/03/25 को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति मारपीट के कारण रामलीला मंच रमण टोला में काफी घायल अवस्था में पड़ा है जिसके सर से काफी खून बह रहा है, सूचना पर कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल सतना में भर्ती किया गया जिला अस्पताल में ही शराब के लिए पैसे न देने पर हत्या के प्रयास की प्रथम सूचना पत्र देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 119,(1),109 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दिनांक 19/03/25 को शाम करीब 5:00 बजे फरियादी दीपक चौधरी पिता श्याम सुंदर अहिरवार उम्र 37 वर्ष निवासी रमन टोला के रामलीला मंच पर बैठा था तभी आरोपी गोलू चौधरी हरियाली के पास आया और उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की फरियादी के द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर आरोपी गोलू चौधरी के द्वारा वहीं पर पड़ी पत्थर की उठाकर जान से मारने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे फरियादी को गंभीर चोट आ गई और वहीं पर गिर गया आरोपी गोलू चौधरी वहां से फरार हो गया मामले की संपूर्ण विवेचना से आरोपी गोलू चौधरी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड मे पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को केंद्रीय जेल सतना में निरुद्ध कराया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

गोलू चौधरी उर्फ सूरज चौधरी पिता राम नरेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी रमणा टोला सतना।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें