रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों के साथ बैठक में बेरोजगार युवाओं-युवतियों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई । बेरोजगार युवाओं ने सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं की ओर से रोजगार देने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं व इंटरव्यूज के नाम पर ली जाने वाली भारी भरकम आवेदन फीसों व आवागमन किरायों से पूर्णतया मुक्त करने का जोरदार आग्रह किया ।
इस सिलसले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह का शहर में मॉडल टाउन स्थित शिव चौक के समीप बैठक में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया । युवाओं- युवतियों ने कहा कि रोजगार पाने के प्रयास में उन्हें कई पदों के लिए आवेदन करना पड़ता है । अनेक आवेदन करते समय सरकारी व प्राइवेट एजेंसियों द्वारा ली जाने वाली भरकम फीसों और परीक्षा-इंटरव्यूज देने जाते-आते समय किरायों का भारी बोझ उन्हें,उनके साधारण परिवारों को आर्थिक तौर पर बहुत परेशान कर रहा है।इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र व हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनना चाहिए जिससे जाॅब वैकेंसिज के नियत समय पर एडवर्टाइज होने ,परीक्षा का निर्धारित शेड्यूल, रिजल्ट डिक्लेयर होने एवं ज्वाइन होने का भी समय तय हो सके । उन्होंने मांग उठाई कि सरकार को बेरोजगार युवक -युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की एप्लीकेशन फीस में पूर्ण छूट देनी चाहिए । ऐसे युवा जो स्वरोजगार ,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज स्थापित करने के इच्छुक हैं उन्हें 20 लाख रुपए तक के ब्याजमुक्त लोन 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिए जाने चाहिए । उच्च शिक्षित युवाओं और युवतियों को उद्योग स्थापित करने के लिए 20 करोड रुपए तक के लोन 5% वार्षिक ब्याज दर से 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिए जाने चाहिए । बेरोजगार युवतियों व युवाओं को गुजारे लायक क्षतिपूर्ति भत्ता ( जाॅबलेस क्लेम ) क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु तक दिया जाना चाहिए । रोजगार के लिए परीक्षा ,इंटरव्यू देने जाते-जाते समय बेरोजगार युवाओं- युवतियों को बस,ट्रेन एवं एरोप्लेन के किरायों में पूर्ण छूट तथा निजी वाहन का प्रयोग करने पर टोल टैक्स से मुक्त किया जाना चाहिए । बड़ी संख्या में युवाओं की मांग है कि कोचिंग लेने, लाइब्रेरी में पढ़ने व ट्यूशन के लिए जाने-आने वाले शिक्षित बेरोजगारों को भी रेगुलर स्टूडेंट्स की तरह रियायती ट्रेन-बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं की ज्वलंत समस्याओं को देश -प्रदेश की सरकारों तक पहुंचाने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं । इस सिलसिले में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । समस्याओं का समाधान होने तक मेगा जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि युवाओं के आगे बढ़ने के रास्ते में उपरोक्त प्रकार की अन्य अनेक ऐसी बाधाएं हैं जिनका निदान जनहित में तुरंत किया जाना चाहिए ।











