Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
श्रावस्ती। भारतीय हिंदू परिषद गौ रक्षा दल जनपद श्रावस्ती की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक जिलाध्यक्ष प्रियव्रत मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर के गौ सेवकों ने हिस्सा लिया और संगठन की कार्यशैली व उद्देश्यों को विस्तार से समझा। जिलाध्यक्ष प्रियव्रत मिश्रा द्वारा सभी गौ सेवकों को संगठन से जुड़े प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अवध राज शुक्ला ने गौ सेवा के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता की सेवा ही सच्चे धर्म का पालन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे समाज में गौ रक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान गौ रक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ तथा गौ माता मीठा खिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के पिता सतीश चंद्र मिश्रा और भाई, विधिक सलाहकार धनंजय कुमार मिश्रा एडवोकेट भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर गौ सेवा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल, अवनीश तिवारी, जिला महामंत्री अरुण कुमार तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी नितिश कुमार तिवारी सहित ब्लॉक जमुनहा, हरिहरपुर रानी, भिनगा, गिलौला सहित सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।











