November 2, 2026 8:49 pm

हमें जातीय भेद को निर्मूल करके सबको समान मानना होगा: विहिप

रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 14 अप्रैल  विहिप सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक समरसता आयाम के तत्वावधान में डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वी जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री गणेशी लाल धर्मशाला में किया गया, जिसमें बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता विद्युत विभाग बुधराम पंवार जी ने की। मुख्यवक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम रहे। सर्वसमाज की गण्यमान्य विभूतियों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया।
बुधराम पंवार ने कहा कि सामाजिक समरसता शब्द का अर्थ है समाज के सभी वर्ग सभी जाति सभी धर्म के लोग एक साथ एक रस के समान हो जाएं और बिना किसी भेदभाव के आपस में मिलजुल कर रहें। सामाजिक समरसता लाने के उद्देश्य से ही भारत सरकार के द्वारा समरसता एक्सप्रेस नाम से रेल चलाया गया था किंतु मैंने आज तक किसी भी व्यक्ति को समरसता एक्सप्रेस कहते नहीं सुना हर कोई समरसत्ता एक्सप्रेस ही कहता है। अब बड़ी अजीब बात है कि लोगों को यह भी समझ में नहीं आता कि समरसत्ता निरर्थक और समरसता अलग अर्थ देने वाला पद है।
मुख्यवक्ता राधेश्याम ने कहा कि आज समाज में जातियों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है, ताकि समरस और सुरक्षित समाज की अपेक्षा कभी पूरी न हो। जब तक आचरण और व्यवहार में जीवन के उच्चतम मूल्य प्रकट नहीं होंगे, तब तक समाज में समरसता दृष्टिगोचर नहीं हो सकती।
जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने सभी गण्यमान्य का आभार जताते हुए निष्कर्ष में कहा कि अम्बेडकर जयंती सामाजिक समरसता का महत्व इस बात पर जोर देती है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज में सभी के लिए समानता और न्याय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों ने लोगों को भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने और एक ऐसा समाज बनाने के लिए प्रेरित किया जहाँ सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।


विहिप जिला सामाजिक समरसता आयाम प्रमुख पवन भारद्वाज की योजना अनुसार कार्यक्रम हुआ। आशीष कुमार विहिप जिला धर्म प्रसार प्रमुख इस कार्यक्रम के संयोजक रहे।
इस आयोजन में अजित सिंह जिला अध्यक्ष हरियाणा चमार महासभा, विजय सिंह, नरेश कुमार SC मोर्चा, श्योकरण मेहरा, सुरेंदर चंपड़िया खटीक समाज, संजय बडगुजर, रोहताश बाल्मीकि नगर पार्षद, राकेश कुमार RSKMH, जगमाल सिंह, ईश्वर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, फूल सिंह महासचिव माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, रूपचंद पुनिया, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश नाहरवाल, पृथ्वी सिंह, कमल सिंह, भगत सिंह सामरिया, मोहन लाल व संजय गेरा पंजाबी समाज, राजकुमार जलवा एडवोकेट, गजराज सिंह चौहान, नरेश चौहान राजपूत समाज, श्याम सुंदर, यशपाल RWA सेक्टर 3, लगभग सभी जाति बिरादरी, राष्टीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के अनेकों कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें