November 2, 2026 9:43 pm

गहनों के लालच में किया कत्ल; कानून का छात्र निकला मास्टरमाइंड

रेवाड़ी 21 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम में ने गांव बास बिटौड़ी में एक रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान गांव बास बिटौड़ी निवासी निवासी विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल के रूप में हुई है।डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक गत 3 फरवरी को पुलिस को सुचना मिली थी की गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच शव की शिनाख्त उसके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान रिटायर्ड वायु सैनिक 60 वर्षीय महाराम पुत्र अतर सिंह निवासी गांव गांव बास बिटौड़ी के रूप में हुई। मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था।मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया कि महाराम शराब पीने का आदि था। वह एलर्जी रोग से पीड़ित चला आ रहा था। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला की महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना खोल में हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। सीआईए ने मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बास बिटौड़ी निवासी निवासी विशाल व गांव खालेटा निवासी साहिल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शराब पिलाने के बाद पेचकस से हमला कर की थी हत्या डीएसपी ने बताया कि गांव बास बटौड़ी निवासी महाराम गांव में अकेला रहता था। आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था। इसी दौरान उसे पता चल गया कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया। 28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेंचकश लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी। बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने दोस्त वार्ड ब्वाय का कार्य करने वाले खालेटा निवासी साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें