Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोकेशन बदायूं
रिपोर्टर मनोज यादव
एंकर***
दो पुलिस कर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तत्काल निलंबित,
लापरवाही सामने आने पर दोनों पुलिस कर्मी के खिलाफ कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर लिया हिरासत में ।
बदायूं । न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार,बदायूँ से जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराये गये अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल यादव निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर,बदायूँ के जिला अस्पताल, बदायूँ से फरार होने पर अभिरक्षा में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी 07 धर्मेन्द्र कुमार तथा आरक्षी 107 कुशहर तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ की घोर लापरवाही पायी जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये थाना कोतवाली बदायूँ पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्त धीरेन्द्र की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
रिपोर्टर मनोज यादव











