November 2, 2026 8:06 pm

चेयरमैन बोले; धारूहेड़ा में बनाया जाए 100 बेड का अस्पताल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, रिपोर्टर दीपक तिवारी

नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कवर सिंह ने कहा है कि 50 सालों से धारूहेड़ा में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन यह मामला राजनीति में उलझता रहा है। 100 बेड के अस्पताल का निर्माण 50 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, वह जमीन न मिलने के नाम पर पिछली सरकार ने जान-बूझकर लटकाये रखा, जबकि हरियाणा सरकार की 18 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में दशकों पूर्व बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड के अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग सिरे चढ़ती नजर आने लगी है, लेकिन अचानक ब्रेक लग गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए केस तैयार करने के बाद मुख्यालय को भेजा हुआ है। अधिकारियों ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया है। जल्द ही अस्पताल बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एसडीएम सुरेंद्र सिंह अन्य अधिकारियों के साथ धारूहेड़ा पहुंचे थे। अधिकारियों की टीम ने नगर पालिका की ओर से अस्पताल के लिए प्रस्तावित 18 एकड़ जमीन के साथ-साथ एक अन्य स्थान पर भी जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर ही उपयुक्त जमीन को लेकर विचार-विमर्श किया। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकारियों की ओर से जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार कर, सरकार को भेजी जाएगी। इसके साथ ही जल्द धारूहेड़ा में अस्पताल निर्माण की रास्ता भी साफ हो जाएगा। नगर पालिका की ओर से जमीन स्वास्थ्य विभाग को देने का प्रस्ताव पहले ही निकाय विभाग के मुख्यालय को भेजा हुआ है।

वहीं विस सत्र के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी अस्पताल का मामला प्रमुखता से उठाया था। अब अस्पताल निर्माण के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू हो, सीएचसी के अधीन है। पीएचसी नेशनल हाइवे-48 व 919 पर स्थित धारूहेड़ा कस्बे में अंग्रेजों के जमाने से एक पीएचसी चली आ रही है। हाइवे पर बड़ा हादसा होने के बाद घायलों को रेवाड़ी या अन्यत्र रेफर किया जाता है। यह पीएचसी मीरपुर सीएचसी के अधीन ही चल रही है।

उन्होंने कहा कि इसे अपग्रेड करने के लिए तत्कालीन सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव की ओर से भी कुछ दिन पहले डीजी हेल्थ को पत्र प्रेषित किया गया था। अब अस्पताल की मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया, लेकिन यह मामला राजनीति में उलझता नजर आ रहा है। अपने-अपने गांव में अस्पताल बनाने की यह होड स्वभाविक है या इसके पीछे कोई राजनीति है, इस पर भी गंभीरता से विचारने की जरूरत है। चाहे यह होड स्वभाविक हो या राजनीति से प्रेरित हो, दोनो ही स्थितियोंं में इससे आपसी भाईचारा प्रभावित न हो, एक-दूसरे में विरोध की भावना पैदा न हो, इसका सभी पक्षों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। चेयरमैन ने कहा कि अब स्वास्थ्य मंत्री इसी इलाके की है, मांग पूरी होनी चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें