November 2, 2026 8:48 pm

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट, एसपी ने दी फोर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया,4 नवम्बर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बलिया पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित आर.डी. त्रिपाठी हाल में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने पर्व ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करनी होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त, यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि बलिया पुलिस द्वारा सभी स्नान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा चुका है। घाटों पर SDRF टीमों, स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लगभग एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती विभिन्न घाटों और मार्गों पर की गई है। स्नान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की निगरानी के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुधीर सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें