November 2, 2026 8:51 pm

270 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की शराब बरामद।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया बलिया। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को मंगलवार की रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से भिन्न-भिन्न ब्रांड की 270 पेटी में भरी कुल 2350.8 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

*तेज रफ्तार में भागने लगा वाहन, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा*

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना पुलिस टीम के उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शोभाछपरा की ओर से तेज रफ्तार में आती अशोक लीलैंड पिकअप UP-60CT-2794 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर शंकर नगर की ओर भाग निकला। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और चौकी जयप्रकाश नगर के उपनिरीक्षक मयंक कुमार को सूचना दी। पुलिस टीम ने गोवर्धन पर्वत मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। खुद को घिरा देख चालक ने पिकअप रोक दी, जबकि एक व्यक्ति कूदकर अंधेरे में फरार हो गया। चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*पिकअप से मिली भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब*

वाहन की तलाशी में पुलिस को 50 पेटी रॉयल स्टेज व्हिस्की कुल 600 बोतल, प्रत्येक 750 मि.ली., कुल 450 लीटर

220 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी कुल 10,560 पाउच, कुल 1900.8 लीटर

बरामद हुई। इस तरह कुल 2350.8 लीटर शराब मिली, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹16,75,200/- आंकी गई। वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर लिया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी ने किया खुलासा*

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम चंदन सिंह यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम तपनी, पोस्ट जनऊपुर, थाना सुखपुरा, जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष बताया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह शराब वेदांस केडिया राजधानी रोड, जलालपुर, बलिया से लादकर बिहार ले जाई जा रही थी। उसने बताया कि शराब को बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए अमरजीत सिंह निवासी सिताबदियर, थाना बैरिया, विक्की सिंह पता अज्ञात और विकेश निवासी खवासपुर, भोजपुर, बिहार ने मंगवाया था। बिहार में बिक्री से होने वाला लाभ आपस में बांट लिया जाता है।

 

*मुकदमा दर्ज, कार्रवाई जारी*

इस मामले में थाना बैरिया पर मु0अ0सं0 433/25 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें अभियुक्तगण चंदन सिंह यादव गिरफ्तार। विकेश निवासी खवासपुर, भोजपुर, बिहार फरार। अमरजीत सिंह निवासी सिताबदियर, बैरिया,विक्की सिंह पता अज्ञात, वाहन स्वामी विनोद यादव निवासी बाबू की बारी, खरहातार, थाना गड़वार, बलिया को नामजद किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

*टीम को मिली सराहना*

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र चौकी चांददीयर, उपनिरीक्षक मयंक कुमार चौकी जयप्रकाश नगर, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल विजय कुमार यादव एवं विनयम विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें