November 2, 2026 8:06 pm

कर्ण छपरा में श्री हरि कीर्तन स्थल तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ, ग्रामवासियों रास्ता को लेकर जताया आभार।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संपादक PNP NEWS नीलेश वर्मा

दोकटी , बलिया। जनपद के कर्ण छपरा गांव स्थित ऐतिहासिक श्री ठकुरी बाबा मठ पर चल रहे अखंड श्री हरि कीर्तन में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को बीते कुछ महीनों से बरसात के कारण रास्ते में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कीचड़ और जलजमाव के कारण मठ तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। गांव के इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तक सुगमता से पहुंचना सुनिश्चित कराने के लिए आज से मार्ग निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। यह कार्य डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह के सौजन्य से शुरू हुआ है, जिसके लिए ग्रामवासियों ने गहरी प्रसन्नता और आभार व्यक्त किया है।

गांव के गणमान्य नागरिकों में हरिनारायण सिंह (उपाध्यक्ष, साधन सहकारी समिति), शशिकांत सिंह,बुआ,अभिषेक सिंह,कुशलम, दुर्ग विजय सिंह झल्लन,मंतोष सिपाही,प्रशुराम यादव,एवं रजनीश सिंह टनू ने डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप सिंह का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत भरा होगा, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बन जाने से गांव में धार्मिक गतिविधियों का और भी विस्तार होगा तथा सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें