November 2, 2026 8:50 pm

NPS व UPS के विरोध रोष प्रदर्शन; सीएम को भेजा ज्ञापन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 1 अगस्त जिला रिपोर्टेड दीपक तिवारी

 

प्रदेशभर के साथ रेवाड़ी में भी आज पेंशन बहाली के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर एनपीएस और यूपीएस के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया।

इस रोष प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व कर रहे पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के प्रभारी डॉ अरविन्द यादव ने बताया कि राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल के आह्वान पर पीबीएसएस/एनएमओपीएस (PBSS/NMOPS) के बैनर तले प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी ने ब्लैक रिबन/काली ड्रेस पहनकर एनपीएस व यूपीएस का विरोध जताया है। सभी कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर इक्ट्ठा होकर रोष प्रदर्शन किया व डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।

डॉ यादव ने बताया कि सरकार ने NPS व UPS में से एक को चुनने का ऑप्शन दिया है, परंतु हरियाणा के कर्मचारी सिर्फ पुरानी पेंशन स्कीम चाहते हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में निकालकर कर्मचारियों ने सरकार को चेताने का काम किया है कि अगर सरकार मनमानी करती है तो पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा को बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक – आर्थिक सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य है।

वहीं PBSS के जिला प्रधान राजवीर यादव ने NPS व UPS के अंतर को बताते हुए कहा कि UPS के जाल में सरकार कर्मचारियों को उलझाना चाहती है। जबकी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की पहले दिन से एक ही माँग है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाये। PBSS के जिला महासचिव व हसला के जिला प्रधान मनोज मसानी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नेताओ पर UPS क्यो नहीं लागू करती है। अगर नेता ओपीएस ले रहे है तो कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन ही दी जाए।

इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियरिंग के जिला प्रधान राजेंद्र कुमार, पंचायती राज इंजीनरिंग के राज्य प्रधान महेंद्र सिंह यादव,उपप्रधान रविन्द्र प्रकाश, संजय डाबला, सीमा यादव महिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान राजबीर यादव, मनबीर, राजेंद्र रावत, संजय कुमार, विजय योगी, पवन यादव प्रधान, धर्मेंद्र जिला प्रधान आरपीएसएस, सुनील कुमार, मनीष, विजय, रामनिवास बेनीवाल, कमल, समुंदर चौहान, लोकेश यादव, विजय सिंह, नरेंद्र यादव, हिमालय यादव व अन्य कर्मचारी /अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें