November 2, 2026 8:51 pm

मुंबई के बांद्रा में फिर गरजा बुलडोजर, रेलवे की 5300 वर्गमीटर जमीन से हटाई गईं सैकड़ों अवैध झुग्गियां |

रिपोर्टर योगेश यादव, PNP News महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

महाराष्ट्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। गरीब नगर क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर बने सैकड़ों अवैध निर्माणों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 500 से अधिक अवैध ढांचे मौजूद हैं, जहां लोग पिछले करीब 40 वर्षों से रह रहे थे।

प्रशासन ने कार्रवाई से पहले इलाके का सर्वे कर लोगों को नोटिस जारी किए थे। मंगलवार को भी बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई जारी रखी। अदालत के आदेश के बाद पश्चिमी रेलवे द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के बेहद करीब बनी झुग्गियों और अवैध निर्माणों की वजह से सुरक्षा और ट्रेन संचालन पर असर पड़ रहा था। इसी कारण रेलवे सुरक्षा क्षेत्र को खाली कराना जरूरी माना गया। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी और भविष्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार व अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का रास्ता भी साफ होगा।

पांच दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत करीब 5,300 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को खाली कराया जा रहा है। बांद्रा में यह बुलडोजर अभियान 23 मई तक जारी रहने की संभावना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें