November 2, 2026 8:48 pm

ट्राली समेत ट्रैक्टर खाई में पलटा ,नौ वर्षीय बालक की ठौर मौत*

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जगम्मनपुर, जालौन । खेत पर हार्वेस्टर से कतरे गेहूं को भरने के लिए जा रहा ट्रैक्टर ट्राली समेत रास्ते के किनारे खाई में गिरकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर बैठे नौ वर्षीय बालक की दबकर ठौर मौत हो गई है।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम लिड़ऊपुरा निवासी अवनीश सिंह सेंगर उर्फ गप्पू सेंगर के खेतों पर हार्वेस्टर से गेहूं की फसल की मड़ाई हो रही थी अतः हार्वेस्टर से निकले गेहूं भरने के लिए वह अपने निजी सोनालिका ट्रैक्टर को ट्राली समेत लेकर खेत पर जा रहे थे इससे पूर्व भी एक दो चक्कर लगा ट्राली भरकर घर पर गेहूं लाकर पलट भी चुके थे। शनिवार को पूर्वान्ह समय करीब 11:00 बजे जब वह खेत से गेहूं भरने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे इसी समय लिटावली के हार में अचानक यांत्रिकी खराबी के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर कुलटाई खाता हुआ सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा गौरव उर्फ गोलू पुत्र अवनीश उर्फ गप्पू उम्र लगभग नौ वर्ष निवासी लिड़ऊपुरा बोनट और स्टेरिंग के बीच में फंसकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सहायता से जब तक ट्रैक्टर को सीधा किया गया और उसमें दबे बच्चे गौरव को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया जाता है कि परिवार एवं गांव के लोगों ने आम सहमति से उक्त दुर्घटना में मृत बालक का यमुना पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है।
उक्त घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी के भी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है । जानकारी मिलने पर जो उचित होगा वह कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें