November 2, 2026 9:49 pm

उझानी कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप – वादी को पता ही नहीं और पुलिस किया मुकदमा दर्ज

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकेशन बदायूं

रिपोर्टर मनोज यादव

 

एंकर –बदायूं ज़िले के उझानी कोतवाली में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अंकित चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि यह मुकदमा जिसके नाम से दर्ज किया गया है, उसको इसकी जानकारी ही नहीं है, मुकद्दमा मोहित शर्मा के नाम से लिखा गया है, जबकि मोहित शर्मा ने सोमवार को मीडिया के सामने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई मुकदमा कही पंजीकृत ही नहीं कराया है।मोहित शर्मा इस मामले में सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एक प्रार्थना पत्र देकर यह साफ किया कि उन्होंने अंकित चौहान पत्रकार के खिलाफ कोई शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।अब बड़ा सवाल यह है कि बिना शिकायतकर्ता की जानकारी और सहमति के, आखिर पुलिस ने यह मुकदमा कैसे दर्ज कर लिया? इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उझानी पुलिस का यह कारनामा नगर मे चर्चा बना हुआ है,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें