November 2, 2026 9:41 pm

दलपतपुर पंचायत सचिवालय पर कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन NGO के 7वें ब्रांच का हुआ भव्य उद्घाटन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया, 30 सितम्बर 2025।

कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन NGO द्वारा निःशुल्क शिक्षा मुहिम के तहत दलपतपुर पंचायत सचिवालय में आज संगठन की 7वीं शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी बैरिया श्री आलोक सिंह जी , श्री बब्लू मिश्रा जी प्रधानाध्यापक पी.एन. इंटर कॉलेज दुबेछपरा उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान श्री अमरदेव यादव जी के सहयोग से यह नई शाखा स्थापित की गई।

 

NGO के संस्थापक श्री विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में समाज को निःशुल्क सहयोग प्रदान करना है। इस मौके पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वाबा वाले भईया, शिक्षिका सुनीता जी, सदस्य सर्वेश चौबे, पंचायत सहायक पवन सैनी, विकेश शर्मा, आशीष वर्मा, प्रदीप वर्मा, अभिषेक सिंह, राहुल पाण्डेय, रितिक कुमार, प्रकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

👉 यह नई शाखा स्थानीय विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों का भी संचालन करेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें