Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 30 सितंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की जिला गुणवत्ता समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई और एनक्वास मानकों पर खरा उतरने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिले की आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र (एएएम-एससी) सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए।
बैठक में सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र दहिया ने बताया कि गत अगस्त माह में औलांत, जैतपुर, बुडौली, करावरा, बीकानेर, गंगायचा जाट, जुड्डïी, खटावली व फिदेड़ी को एन्क्वास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक 50 प्रतिशत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-केंद्रों के एनक्वास सर्टिफिकेशन करवाया जाना है। अक्टूबर माह में जिला के नागरिक अस्पताल, उपमंडल नागरिक अस्पताल कोसली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डहीना, बासदूधा, बव्वा, कारौली, मामडिय़ा आसमपुर व मनेठी सहित 22 एएएम-एससी को सक्षम पोर्टल पर अपडेट करके एनक्वास के लिए अप्लाई करवाया जाएगा। सितंबर माह में 9 एएएम-एससी को एनक्वास सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 2 अक्टूबर तक पीर कायाकल्प असिस्मेंट करवाया जा रहा है।
बैठक में एसीयूटी रूहानी, पीएमओ डा. सुरेन्द्र यादव, उप-सिविल सर्जन डा. जोगेन्द्र तंवर, आईएमए के प्रतिनिधि डा. एसपी यादव, डा. एसपी महलावत, डा. सुरेश कटारिया, डा. नीलम, मुनेश यादव, राधा, रविन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।











