November 2, 2026 7:00 pm

आरती सिंह राव के नेतृत्व में प्रजापति समाज ने भाजपा को दिया समर्थन

रेवाड़ी, 7 मई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

भाजपा ने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है, यही कारण है कि आज पार्टी लोगों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली है और सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में समर्थन लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में रामपुरा हाउस में रेवाड़ी प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाजपा के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास जताया।

बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में रेवाड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है, जिससे आमजन का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है।

प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा की भाजपा चेयरमैन प्रतियाशी विनीता पीपल के साथ वार्ड पार्षदों के लिए घर घर जाकर वोट की अपील करेंगे। रेवाड़ी जिले में कमल को खिलायगे और विरोधियों को धूल चटाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां शहर के विकास, स्वच्छ प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। प्रजापति समाज का यह समर्थन समाज की एकता, विकास के प्रति सकारात्मक सोच और भाजपा नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है।आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 13 अगस्त 2025 को प्रजापति समाज के उत्थान के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रदेश के लगभग 1 लाख परिवारों को 1700 गांवों में मिट्टी खुदाई के सामूहिक अधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे समाज को कानूनी अधिकार और आर्थिक मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि यह पहल प्रजापति समाज के पारंपरिक व्यवसाय को सुरक्षित और संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी अपने पुश्तैनी कार्य को आगे बढ़ाने में सहूलियत मिलेगी। आरती राव ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान और सामाजिक सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर संजय प्रधान, मैनेजर ओमप्रकाश, दिनेश प्रजापति, ताराचंद, गुरुदयाल रेवलिया, हरिकिशन प्रजापति, दलीप ठेकेदार, कृष्ण प्रजापति, रामपत, रमेश खजाँची, थानाराम, धर्मवीर, सतीश प्रजापति, हेमंत, सुभाष, रोहताश, जीतेन्द्र, हरपाल, भारती देवी, सुषमा देवी, अंगूरी देवी, रेणु देवी, शांति देवी, कृष्णा देवी, ललिता एवं इंद्रा देवी सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें