November 2, 2026 7:00 pm

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ, अभियान की हुई औपचारिक शुरुआत

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” अभियान का गुरुवार को जनपद सोनभद्र में भव्य शुभारंभ किया गया। डी.पी.आर.सी. सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्व-गणना कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत अब नागरिकों को स्वयं अपने मोबाइल से स्व-गणना करने की सुविधा दी गई है।

 

स्व-गणना अभियान

 

इसके लिए नागरिक अपने मोबाइल नंबर एवं लोकेशन के जरिए लॉगिन कर घर बैठे ही अपने परिवार और मकान से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पूरी होने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। बाद में जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे तो वही आईडी दिखानी होगी, जिससे प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान संचालित किया जाएगा, जबकि 22 मई से 20 जून 2026 तक मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर मे विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगाडीपीआरसी परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने मौके पर स्व-गणना का अभ्यास किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया मात्र 5 से 10 मिनट में आसानी से पूरी हो जा रही है। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करें तथा सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण अभियान में सोनभद्र पूरी तरह तैयार है और प्रशासन इसे व्यवस्थित एवं सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें