November 2, 2026 8:10 pm

*होली के त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो नकली घी नष्ट किया*

खैरथल-तिजारा,14 मार्च। होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो नकली और मिलावटी घी नष्ट किया। जिला कलेक्टर किशोर कुमार और अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई भिवाड़ी के प्रसिद्ध बाबा मोहन राम जी के मेले में की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की। मेले में कई दुकानों पर नकली घी बिक्री के लिए रखा गया था, जिनके पैकिंग पर एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के अनुसार कोई भी फूड मार्क, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सैंपल को मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में जांच करवाया गया मौके पर जांच में मिलावट की आशंका और घी का दूषित होना पाया गया जिसमें से गंदी बदबू आ रही थी इसके उपरांत मौके पर घी को जप्त किया गया और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर नष्ट करवाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस तरह का नकली घी न खरीदें और सभी खाद्य व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री खुले में न बेचें।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के सदस्य महिपाल गुर्जर और सुभाष यादव भी शामिल थे। विभाग ने यह भी कहा कि आगामी तीन दिनों तक इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें