Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र
पुणे के वाघोली स्थित एक इमारत में हादसा हुआ। दरअसल, लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे लिफ्ट में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
यह घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। वाघोली स्थित उरबानो नामक एक सोसाइटी में यह हादसा सामने आया है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय लिफ्ट में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक छोटा बच्चा मौजूद थे। लोग नीचे आने के लिए इस लिफ्ट में चढ़े थे। जब लिफ्ट दूसरी मंजिल पर पहुंची, तो अचानक लिफ्ट नीचे गिरने लगीइस हादसे में लिफ्ट में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लेकिन लिफ्ट से नीचे गिरने के बाद सभी लोग बाहर निकल आए। इस घटना के बाद बिल्डिंग के लोगों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और उनमें लिफ्ट हादसे का डर फैल गया है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि लिफ्ट खराब होने की शिकायत बिल्डर से कई बार की गई। लिफ्ट बार-बार बीच में अटक जाती, कभी बटन तो कभी लाइटें काम नहीं करतीं। इसके बावजूद बिल्डर ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद, सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।











