November 2, 2026 8:05 pm

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत बाल श्री कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा बाल भवन में बना गीतापुरम

रेवाड़ी, 30 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत बाल भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन दिनभर सांस्कृतिक मंच से गीता थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं हरे राम-हरे कृष्ण.. की प्रस्तुति से श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 1 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से पूरा जिला गीतामय हो चला है। यहां मुख्य पंडाल के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही प्रदर्शनी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। गतका का शानदार प्रदर्शन ने मोहा रेवाड़ी वासियों का मन : गीता महोत्सव में प्रतिभागियों द्वारा श्लोकोच्चारण, गीता सार, नृत्य नाटिका, योग, भजन, देशभक्ति समूह गान, हरियाणवी समूह गान, एकल अभिनय, समूह नृत्य भजन, राधे कृष्णा समूह नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य, हरियाणवी पॉप, समूह नृत्य नारी शक्ति, रागनी, एकल गायन, कृष्ण अर्जुन संवाद, नृत्य, लघु नाटिका आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर मन मोह लिया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मुख्य मंच से सभी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी वहीं साहिबजादा फतेह सिंह अखाड़ा रेवाड़ी के वीर जत्था ने गतका प्रदर्शन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया साथ ही जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल के उद्घोषणों से परिसर गूंज उठा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें