मनोज कुमार – जहानाबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुलासगंज. प्रखंड क्षेत्र के बौरी पंचायत के दादपुर गांव में शुक्रवार को पदाधिकारियों की टीम ने धान की फसल का क्रॉप कटिंग कार्य पूरी कराया. विभागीय निर्देश पर टीम ने चयनित राम विनय शर्मा के खेत में किसानों की उपस्थिति में कटाई, नाप जोख व उपज के आकलन की पूरी प्रक्रिया को पूरा किया. इस दौरान टीम ने खेत के निर्धारित हिस्से का चयन किया. जिसके बाद वैज्ञानिक तरीके से धान की कटाई, तौल व उपज का गणना कर आंकड़े दर्ज किये. अधिकारियों ने बताया कि क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य औसत उपज का वास्तविक और विश्वसनीय आंकड़ा जुटाना है. इससे न सिर्फ कृषि उत्पादन का अनुमान सटीक बनता है. बल्कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों के दावे और मुआवजा निर्धारण में भी यह डेटा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसके अलावा पैक्सों के खरीद क्षमता का पंचायत बार निर्धारण भी होता है।मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि इस वर्ष बेहतर मौसम के अनुरूप उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है. अधिकारियों ने किसानों से कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने व अगली फसल की तैयारी ससमय पर करने की अपील की. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद कुमार कृषि समन्यवक, किसान सलाहकार उतम कुमार तथा गांव के अन्य किसान भी उपस्थित थे।











